फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं पर 5 लाख का इनाम

Mon, 18 Nov 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी अपने प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले रेप के आरोपी नारायण साईं अब एक मोस्ट वॉन्टेड अपराधी के तौर पर जाने जाते हैं।
विज्ञापन


सूरत पुलिस ने शहरभर में नारायण साईं के पोस्टर चिपका दिए हैं और उसकी खबर देने वाले को पांच लाख इनाम देने की घोषणा की है।

रेप के आरोपी नारायण साईं छह अक्तूबर 2013 से फरार हैं। साईं और आसाराम पर सूरत की दो सगी बहनों ने कई सालों तक रेप का आरोप लगाया है।

पढ़ें: आसाराम समझकर साधु और शिष्य को पीटा

इस मामले में पूछताछ के लिए सूरत पुलिस नारायण साईं की तलाश कर रही है और कई राज्यों में उनके आश्रमों में छापे मार चुकी है। साईं के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी साईं के हाथ न आने पर सूरत पुलिस शहरभर में उसके पोस्टर लगा रही है। पोस्टर में साईं की खबर देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


देशभर में लगेंगे पोस्टर
सूरत पुलिस के मुताबिक अब वो नारायण साईं के पोस्टर देशभर में चिपकाएगी। गुजरात में पोस्टर गुजराती में और देश के बाकी हिस्सों में हिंदी और इंग्लिश में लगाए जाएंगे।

पढ़ें: 'आसाराम ने कुछ नहीं किया, मैंने लालच में आरोप लगाए'

फिलहाल कोर्ट ने नारायण साईं को पेश होने के लिए 10 दिसंबर तक की मोहलत दी हुई है। पुलिस ने आज ही नारायण साईं की पत्नी शिल्पा देवी से भी पूछताछ की है।

एफआईआर रद्द करने से इनकार
वहीं, गुजरात हाइकोर्ट से आसाराम और नारायण साईं को एक बड़ा झटका लगा है। आसाराम और साईं ने कोर्ट में उनके खिलाफ की गई रेप की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने सोमवार को यह अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन


साथ ही आसाराम ने आज फिर न्यायालय में आयुर्वेद चिकित्सक की मांग की। इससे पहले भी उन्होंने अपने वैद्य को जेल में आने की अनुमति मांगी थी लेकिन अदालत ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें