फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिम बदलकर भाग रहा है नारायण साईं

Wed, 16 Oct 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के आरोपों में फंसा नारायण साईं पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार बार बार जगह बदल रहा है।
विज्ञापन


नारायण साईं की तलाश में सूरत पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम मिलकर बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

सूरत के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नारायण साईं पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए लगातार एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है।

पुलिस कॉल ट्रैकिंग के जरिए उस तक नहीं पहुंच पाए, इसके लिए वह सिम कार्ड भी बदल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नारायण साईं दो दिन पहले मध्यप्रदेश के श्योपुर में था।

दिल्ली के अलावा गुजरात पुलिस, छिंदवाड़ा यूपी और इंदौर में भी नारायण साईं की तलाश कर रही है।

आसाराम पर नाबालिग के रेप के आरोपों के बाद, सूरत की दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

दोनों बहनों का आरोप है कि आसाराम ही नहीं नारायण साईं ने भी उनके साथ बलात्कार और अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके अलावा ये बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत की इन दो बहनों के यौन शोषण का केस दर्ज होने के बाद नारायण साईं फरार है और सूरत पुलिस की छह टीमें दिल्ली सहित यूपी और एमपी में नारायण साईं की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें