फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउड स्पीकर से ऐलान, सिर कलम कर लाओ, 51 लाख ले जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ मुस्लिमों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिले भर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिजनौर में एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव एवं मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कमलेश का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया।

नजीबाबाद क्षेत्र के साहनपुर में भी मुस्लिमों ने नेशनल हाईवे 74 पर आधे घंटे तक जाम लगाया। जुमे की नमाज के बाद चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए कमलेश तिवारी का पुतला लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना देकर जाम लगाया। डीएम आवास और कलक्ट्रेट यहां से चंद कदमों की दूरी पर है।
विज्ञापन


जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव और मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कहा कि मुसलमानों पर बार-बार तोहमतें लगाई जा रही हैं। अब कमलेश तिवारी जैसे लोग हजरत मोहम्मद साहब पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने लाउड स्पीकर से खुले मंच से ही कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया।

कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान जरूरत पड़ने पर सरहद पर जाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश या दूसरे किसी भी देश के खिलाफ जंग लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन हजरत मोहम्मद साहब की शान में इस तरह की गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कारी नासिरुद्दीन ने कहा कि कबीना मंत्री आजम खां ने आरएसएस पर टिप्पणी की थी तो इसका जवाब भी आजम खां को ही दिया जाना चाहिए था। कमलेश तिवारी ने अपने बयान से पूरे देश को शर्मसार किया है।

इस दौरान कुछ युवकों ने कमलेश तिवारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया, लेकिन तुरंत ही आग को बुझवाया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को देते हुए कमलेश तिवारी को फांसी की सजा दिलाने, सांप्रदायिक बयान देने के लिए सांसद महंत आदित्यनाथ, साध्वी प्राची, साक्षी महाराज पर कार्रवाई कराने और उनकी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बयान पर कायम हूं : अनवारूलहक

जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव एवं चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कहा कि कमलेश तिवारी के बयान ने पूरी मानवता को शर्मसार किया है। मैंने अपने बयान में अदालत और प्रशासन द्वारा कमलेश तिवारी को फांसी की सजा न दिए जाने पर सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये देने का इनाम देने की घोषणा की है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, जो भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करेगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।

जांच की जाएगी : एसपी
एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वे इसे तसदीक  करा रहे हैं। जांच में मामला सहीं पाए जाने पर विधिक राय लेकर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विधि सम्मत कार्रवाई होगी:डीएम
डीएम विनोद पंवार के मुताबिक मुस्लिमों के प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम देने का एलान करने की बात की उन्हें जानकारी मिली है। वे इस बयान के तथ्यों की पुष्टि करा रहे हैं। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

अर्थी रुकवाई
मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान चाहशीरी से ही कमलेश तिवारी की प्रतीकात्मक अर्थी भी ले ली। लेकिन उलेमा ने इसका विरोध करते हुए अर्थी को वहीं रुकवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें