फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर मुस्लिम परिवार को थियेटर से निकाला

Mon, 30 Nov 2015 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर एक मुस्लिम परिवार को सिनेमा घर से बाहर कर दिया गया। यह घटना मुंबई के कुर्ला स्थित पीवीआर की बतायी जा रही है।
विज्ञापन


दो मिनट के इस वीडियों को वहां मौजूद किसी दर्शक ने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि एक परिवार के लोगों से वहां मौजूद कुछ दर्शक फिल्म की शुरूआत में राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने के लिए कहा-सूनी कर रहे हैं।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती उस परिवार को सिनेमा घर से बाहर निकाल दिया और बाकी मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। हालांकि इस घटना के बाद न ही वह परिवार और न ही सिनेमा घर की तरफ से को टिप्पणी आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें