फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मुसलिम समुदाय बनाता है रावण का पुतला

Tue, 23 Oct 2012 04:20 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में यूं तो पिछले पांच दशकों से दशहरा के मौके पर रावणवध समारोह का आयोजन होता रहा है लेकिन यहां इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बनने वाले रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला मुसलिम समुदाय के लोग तैयार करते हैं।
विज्ञापन


इस साल बुधवार को होने वाले रावणवध समारोह में रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकरण का पुतला 60 फीट ऊंचा और मेघनाद का पुतला 55 फीच ऊंचा बनाया गया है। दशहरे के मौके पर गांधी मैदान में रावणवध करने का इतिहास पांच दशक पुराना है। गांधी मैदान में पिछले 56 सालों से रावणवध समारोह का आयोजन होता आ रहा है। इस साल गया के मोहम्मद जफर आलम ने अपनी पूरी टीम के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला बनाया है।

जफर के मुताबिक उनके पिता भी गया के गांधी मैदान में होने वाले रावणवध का पुतला बनाया करते हैं जिसको देखकर ही उन्होंने भी पुतला बनाना सीखा। वह कहते हैं कि सीखने के बाद वह भी पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। पिछले 30 सालों से वह रावणवध कार्यक्रम के लिए पुतला बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन साल पहले भी पटना के गांधी मैदान में बनने वाले पुतले बनाने के लिए उनके दल को बुलाया गया था और फिर इस साल बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल पुतलों में कई तरह के दो हजार से ज्यादा पटाखे लगाए गए हैं। रावणवध के दौरान इन पटाखों की गूंज दूर तक सुनाई देगी।

उन्होंने बताया कि पुतले बनाने में न तो उनका समुदाय और न ही उनका धर्म आड़े आता है। वह पूरी तन्मयता से इन पुतलों को बनाते हैं। सभी धर्मो का अपना पर्व होता है और सभी धर्मो के पर्वो का अपना संदेश होता है। इसमें धर्म को कभी आड़े नहीं आने देना चाहिए।

दशहरा समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में राज्य के राज्यपाल देवानंद कुंवर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई मंत्री उपस्थित रहेंगे। समिति के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि रावणवध के पूर्व नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगी।

इस शोभा यात्रा में रामचरित मानस पर आधारित कई तरह की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। भरत मिलाप कार्यक्रम में बक्सर से आए कलाकार भाग लेंगे। दशहरा में रावणवध बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें