फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी के खिलाफ होगी जांच, लेकिन वाड्रा की नहीं

Tue, 23 Oct 2012 03:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी की कंपनी में कथित तौर पर अनियमितताओं पर सरकार ने जांच कराने की बात कही है। दूसरी तरफ नितिन गडकरी ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कंपनी मामलों के मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच की जाएगी। वहीं, जब मोइली से पूछा गया कि क्या रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मामलों की भी जांच होगी तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर में नितिन गडकरी की कंपनी को मिलने वाले फंड को लेकर अनियमितता के सवाल उठाए गए हैं। वहीं, इस बीच भाजपा ने इस मामले पर कहा कि गडकरी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए खुद नितिन गडकरी ही तैयार हैं, लेकिन सरकार रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने से क्यों कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें