अंतिम चरण के मतदान के बाद न्यूज चैनलों पर राजग सरकार के पक्ष में आ रहे रुझान से भाजपा में भले ही जबरदस्त उत्साह हो, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. मुरली मनोहर जोशी को इन पर भरोसा नहीं।
उन्होंने इन एग्जिट पोल को ढोल का पोल बताया है। मंगलवार की देर शाम कानपुर पहुंचे डॉ. जोशी ने कहा कि जितने चैनल उतने अनुमान हैं, तो आखिर किस पर भरोसा किया जाए।