फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल ने दी मोदी को खुशी, मुरली मनोहर जोशी ने हवा की!

Wed, 14 May 2014 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण के मतदान के बाद न्यूज चैनलों पर राजग सरकार के पक्ष में आ रहे रुझान से भाजपा में भले ही जबरदस्त उत्साह हो, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. मुरली मनोहर जोशी को इन पर भरोसा नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने इन एग्जिट पोल को ढोल का पोल बताया है। मंगलवार की देर शाम कानपुर पहुंचे डॉ. जोशी ने कहा कि जितने चैनल उतने अनुमान हैं, तो आखिर किस पर भरोसा किया जाए।
विज्ञापन

'परिणाम के बाद ही तय होगा सब कुछ'

उन्होंने कहा कि एग्जिट नहीं इन पोल की बात कीजिए, जो 16 मई को होने वाला है।

नितिन गडकरी को दोबारा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह सब हवा हवाई है। इस विषय में जो भी जानकारियां आ रही हैं, सब सूत्रों के हवाले से बताई जा रही है। सूत्र कौन है, इसका अता-पता नहीं है।

डॉ. जोशी ने कहा कि सब कुछ परिणाम के बाद तय होगा। इसलिए अभी से मुगालते में रहने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें