फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी में स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे सातवीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी में स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे सातवीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इसके विरोध में ग्रामीणों ने बाबरी-थानाभवन मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कैड़ी निवासी कुलदीप पुत्र बिल्लू कश्यप गांव के इंटर कॉलेज से सातवीं की परीक्षा देकर लौट रहा था।

आरोप है कि गांव लौटते वक्त बस स्टैंड के निकट गांव के ही अरविंद ने अपने मेडिकल स्टोर के सामने कुलदीप को पकड़ लिया। पलक झपकते ही अरविंद के बेटे जोनी ने चाकुओं से गोदकर कुलदीप की हत्या कर दी और फरार हो गए।

शव को रखकर हुआ हंगामा

गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड पर बुग्गियां अड़ाकर बाबरी-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ ने वहां से गुजर रहे कुछ वाहनों में तोड़फोड़ के प्रयास भी किए।

एएसपी, सीओ थानाभवन के अलावा बाबरी थानाभवन समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

पुराना व‌िवाद बना हत्या की जड़

वे हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ थे। एसओ बाबरी ने बताया कि हत्या की वजह दोनों पक्षों के बीच नलकूप के पानी के लेनदेन को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों की तहरीर पर गांव के अरविंद और उसके बेटे जोनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें