फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विग में ब्लू-टूथ छिपाकर कर रहा था नकल

Fri, 27 Jun 2014 08:55 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, सूरी (प. बंगाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं नकल के लिये भी अकल की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सामने आया।
विज्ञापन


जहां एक विद्यार्थी परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया। पकड़ा गया छात्र अपने विग में ब्लूटूथ छिपाकर नकल कर रहा था।

शिक्षकों के मुताबिक वो ब्लू-टूथ डिवाइस के जरिए नकल करने में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

विग में छिपाया था ब्लू-टूथ डिवाइस

मामला सूरी विद्यासागर कॉलेज का है। जहां बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक छात्र रफीकुल इस्लाम अपने विग में छिपा कर रखे ब्लुटूथ डिवाइस के जरिए अपने साथियों से सवाल के जवाब हासिल कर रहा था।

कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक पहले तो किसी को यह पता नहीं चला कि रफीकुल ने विग पहना हुआ है।

लेकिन जब वह रह-रह कर जोर से बात करने लगा तो टीचर को शक हुआ। पूरा मामला सामने आने के बाद रफीकुल को निष्कासित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें