फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल ने बिल्डर पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की एक मॉडल ने सुरेश मेहता नाम के एक निर्माता और बिल्डर पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर रेप करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला मॉडल ने बताया कि एक फाइव स्टार होटल में पहले उसे बुलाया गया और फिर उसे शराब पीने के लिए उकसाया गया। इस दौरान सुरेश मेहता ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

मॉडल का कहना है कि जब उसने शराब पीने से मना कर दिया तो सुरेश ने उसे धमकी देते हुए कहा, 'जिस कोऑर्डिनेटर ने तुम्हे भेजा है उसने कई और मॉडलों को भी मेरे पास भेजा। वे लड़कियां इतना नखरा नहीं दिखाती जितना तुम दिखा रही हो।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फरार है निर्माता

मॉडल ने सुरेश मेहता पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि जब उसने पुलिस में इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो पहले सुरेश और उसकी बेटी ने उस पर समझौता करने का दबाब बनाया। जब मॉडल नहीं मानी तो फिर उसे देख लेने की धमकी भी दी।

युवती ने मुंबई के सांताक्रूज थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। फिलहाल आरोपी सुरेश मेहता फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें