हाई कोर्ट ने मुंबई में 17 सितंबर को जैन समाज के पर्यूषण पर्व पर मांस की बिक्री पर लगी पाबंदी पर रोक लगा दी है।हालांकि उस दिन पशुओं को काटने पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अदालत बॉम्बे मटन डीलर्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह स्टे दिया। अदालत ने कहा कि स्टे केवल मुंबई न्यायिक क्षेत्र में ही रहेगा।
इस पाबंदी के खिलाफ लोगों के विरोध को देखते हुए चार दिन की पाबंदी को घटाकर केवल एक दिन 17 सितंबर के लिए कर दिया गया था।मुंबई के मांस विक्रेताओं ने अपनी याचिका में इस पाबंदी को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा था कि इससे उनकी जीविका प्रभावित होगी।
अदालत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से 2004 में दो दिन के लिए मांस की
बिक्री को लेकर जारी आदेश कभी भी पूरी तरह लागू नहीं किया गया।