फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की सीट हारा तो बहुत बुरा हो जाएगा: मुलायम

Sun, 20 Apr 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार कहते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात में विकास नहीं, सिर्फ मुसलमानों का कत्लेआम कराया है। वह कहते हैं कि सब ठीक कर देंगे? मुझे ठीक करके दिखाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे ठीक करने की जिसने भी कोशिश की, खुद ठीक हो गया। चुनाव में अब कांग्रेस लड़ाई से बाहर है। वह हथियार डाल चुकी है। सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है। सपा ही भाजपा को रोकेगी।

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद में चुनाव सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

'इटावा और मुलायम का सम्मान आपके हाथ'

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुलायम उन्होंने कहा कि वह तो हथियार डाल चुकी है। बीते पांच साल में देश ने सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही देखी है। उन्होंने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान वहां की महिलाओं ने उन्हें अपने शरीर की चोटें दिखाई थीं। मोदी ने गुजरात में विकास नहीं, सिर्फ मुसलमानों का कत्लेआम कराया है।

उन्होंने कहा कि ‘इटावा और मुलायम सिंह’ का सम्मान आप लोगों के हाथ में है। यदि इटावा की सीट गई तो वह बहुत बुरा दिन होगा। बहुत बुरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी को सिर्फ हमारा डर है। इसलिए वह हमारे ही खिलाफ बोलते नजर आते हैं। मोदी झूठी और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने अमित शाह को जनसभाएं करने की छूट दे दी लेकिन अजम खां पर लगाई गई रोक नहीं हटाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें