फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बोले मुलायम ले सकते हैं समर्थन वापस

Fri, 29 Mar 2013 11:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माना है कि गठबंधन में यह संभावना बनी रहती है कि कोई सहयोगी आपका साथ छोड़ सकता है।
विज्ञापन


ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटते समय विशेष विमान में पीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी केंद्र से समर्थन वापस ले सकती है, इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि ऐसी परिस्थिति के लिए वे तैयार हैं और लोकसभा चुनाव समय से पहले होने का प्रश्न ही नहीं उठता।

प्रधानमंत्री उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि समाजवादी पार्टी समर्थन वापस लेने की धमकी दे रही है, ऐसे में क्या मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं?
विज्ञापन


डीएमके और बसपा के रुख पर भी सवाल किया गया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीए की सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

तीसरे कार्यकाल की संभावना पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सब दूर की बाते हैं। हमलोगों ने जो लक्ष्य तय किया पहले उसे हासिल करेंगे।

'कार्यकाल पूरा करेगी सरकार'
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आम चुनाव समय पर होंगे और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। डरबन में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता को लाभदायक करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच प्रतिभाओं और युवाओं का आना-जाना (यूथ एक्सचेंज) बढ़े तो सीमा विवाद खत्म करने में भी देर नहीं लगेगी। जिनपिंग से पहली मुलाकात में प्रधानमंत्री मंझे अर्थशास्त्री की तरह पेश आए।

उन्होंने भारत के इनफ्रास्ट्रक्चर विकास में निवेश का मसला उठाया और उम्मीद जताई कि चीन के नए राष्ट्रपति भी इसी को अपने एजेंडे में रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें