समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ वारंट जारी करने वाले कुलपहाड़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अब उनके खिलाफ अवमानना की नोटिस जारी किया है।
नोटिस के दायरे में सपा नेता भागीरथ यादव को भी लिया गया है। दोनों नेताओं को 18 सितंबर को कोर्ट में तलब किया गया है। यह नोटिस न्यायिक मजिस्ट्रेट के मकान मालिक को दी गई धमकी के मामले में जारी किया गया है।
मामले को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। गौरतलब है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से दिए गए रेप संबंधी बयान पर न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़ अंकित गोयल ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।
अगले ही दिन इस मामले पर जिला जज ने स्टेट दे दिया था।