फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के पर्दे पर बोले मुलायम-शिवपाल

Tue, 18 Nov 2014 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव महिलाओं पर दिए एक बयान को लेकर फिर चर्चा में हैं। उनका बयान महिलाओं की सुरक्षा नहीं बल्कि पर्दा प्रथा पर आया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की महिला विंग को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं को पर्दा कराना प्रथा नहीं कुप्रथा है। इसको बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

इसके आगे नेताजी ने कहा कि जब रात को वह किसी गांव में भोजन करने जाते हैं जो वहां की महिलाओं से घूंघट हटाने को बोलते हैं। और खाना परोसने वाली महिलाएं जब घूंघट हटाती हैं तभी वह भोजन करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीता, द्रोपदी और सावित्री किसी ने पर्दा नहीं किया। और वह लोगों से बोलते हैं कि इस प्रथा को जो भी बढ़ावा दे उसे पकड़कर जेल में डाल दें। हालांकि महिलाओं के उनके इस रवैए के खिलाफ उनके भाई शिवपाल यादव कुछ अलग ही बोलते नजर आए।
विज्ञापन

क्या कहा शिवपाल यादव ने?

मुलायम सिंह यादव जब महिलाओं का पर्दा हटाने की बात कर रहे थे उसी वक्त एक कार्यक्रम में उनके भाई और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव  महिलाओं को आचरण सुधारने की नसीहत देते नजर आए।

शिवपाल ने कहा कि महिलाओं पर आरोप बहुत जल्दी लगते हैं। इसलिए वे अपना आचरण ठीक रखें। उन्होंने कहा कि सपा में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।

वहीं, शिवपाल ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार पांच महीने में महज पांच रुपये भी काला धन विदेशों से वापस नहीं ला पाई, जबकि इसी मुद्दे पर पूरा चुनाव लड़ा गया था। अब केंद्र सरकार के सारे वादों की पोल खुलने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें