भारत के किसी बैंक की तरफ से अब तक सबसे बड़ा लोन एक भारतीय कंपनी को दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक, गौतम अडानी के महत्वाकांक्षी माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए 6000 करोड़ रुपए का लोन देगी। गौरतलब है कि गौतम अडानी को आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 42000 करोड़ रुपए के माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए यह कर्ज दिया जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस बात को लेकर अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और भारतीय स्टेट बैंक ने एक समझौता ज्ञापन पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत आस्ट्रेलिया के पश्चिमी क्वींसलैंड में प्रोजेक्ट के लिए 6000 करोड़ रुपए का लोन मिलेगा।
जब इस बाबत एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत हुई कि तो उन्होंने इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। अडानी समूह के ऊपर पहले ही 65,000 करोड़ रुपए की उधारी है। एसबीआई ने ऐसे समय में अडानी समूह को लोन दिया है। लोन की डिमांड काफी कम हुई है। साथ ही लोन डूबने के मामलों में काफी तेजी आई है।
अडानी के शेयर में आई तेजी
इस खबर के आने के बाद ही एसबीआई के शेयर में 5.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एसबीआई के एक शेयर की कीमत 2,9014.15 रुपए के स्तर पर पहुच गई। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1.44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अडानी का एक शेयर 495.70 रुपए के स्तर पर पहुंच गए।
गौतम अडानी ने इसके बाद कहा कि एसबीआई के साथ हुए इस समझौते से कॉमर्शियल माइन के काम में तेजी आएगी। साथ ही इस प्रोजेक्ट के जरिए हम भारत बाजार में ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित कर पाएंगे।
इस लोन की घोषण तब की गई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जी-20 सम्मेलन में शामिल हुए थे। ब्रिसबेन में इस सम्मेलन में मोदी के साथ बिजनेस डेलीगेशन में गौतम अडानी भी शामिल हुए थे। साथ ही एक रेल प्रोजेक्ट में भी निवेश करने की घोषणा गौतम अडानी ने की थी।
कंपनी के ऊपर है 65000 करोड़ का कर्ज
अडानी ने कहा कि एसबीआई उनका लंबे समय से और बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। देश-विदेश में कई प्रोजेक्ट लगाने और रोजगार पैदा करने के लिए एसबीआई ने बहुत वित्तीय मदद दी है।
अडानी एंटरप्राइजेज की रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय के लिए कंपनी पर 31 मार्च, 2014 तक 49,584 करोड़ रुपए का कर्ज है। कम समय के लिए कंपनी के ऊपर 15,394 करोड़ रुपए का कर्ज है। सिंतबर 2014 को खत्म हुए दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल लाभ 218 करोड़ रुपए और टर्नओवर 3328 करोड़ रुपए हो गया है।
अडानी समूह के सीईओ और कंट्री हेड जेयाकुमार जनकाराज ने कहा कि इस समझौते से साफ हो गया है। वर्ष 2017 तक कंपनी काम शुरू कर देगी।