फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के परिवार पर फिर जांच की आंच

Thu, 10 Oct 2013 07:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट पा चुके सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का परिवार अब एक नई जांच के दायरे में आ सकता है।
विज्ञापन


सीबीआई ने आयकर विभाग से कहा है कि वह मुलायम की पत्नी साधना की उन बेनामी संपत्तियों की जांच करे, जो उन्होंनेअपने बेटे प्रतीक यादव के नाम पर बनाई हैं।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी ने आयकर विभाग को लिखे पत्र में लखनऊ में स्थित कम से कम चार संपत्तियों का जिक्र किया है। इनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

हालांकि सीबीआई मुलायम, उनके बेटों अखिलेश और प्रतीक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले को बंद कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी ने अपने पत्र में सपा सुप्रीमो की पत्नी साधना द्वारा अपने बेटे प्रतीक के नाम पर खरीदी गईं बेनामी संपत्तियों का विस्तार से जिक्र किया है।
विज्ञापन


ये संपत्तियां प्रतीक की नाबालिग उम्र के दौरान खरीदी गईं। इन संपत्तियों में आयकर मामला भी शामिल हो सकता है। यह
मामला मुलायम के खिलाफ जांच के दौरान सामने आया।

आवश्यक कार्रवाई के लिए जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। सीबीआई सपा सुप्रीमो और उनके परिवार के खिलाफ पहले ही सुबूतों के अभाव में आय से अधिक संपत्ति मामले की पीई बंद कर चुकी है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने 2007 में मुलायम, अखिलेश, डिंपल और प्रतीक के खिलाफ पीई दर्ज की थी। यह पीई विश्वनाथ चतुर्वेदी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते दर्ज हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें