फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी के घर के सामने धरना देंगी साबिर अली की पत्नी!

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडीयू के बाद भाजपा से निष्कासित राज्यसभा सांसद साबिर अली ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्तार अब्बास नकवी से मांफी की मांग की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने साबिर अली के भाजपा में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था की इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल से साबिर की दोस्ती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साबिर अली के साथ उनकी पत्नी यास्मीन भी मौजूद थीं। साबिर ने कहा, 'नकवी के आरोपों से मेरा पूरा परिवार सदमे में है। ऐसा इल्जाम आज तक मुझपर कभी नहीं लगा।'
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर माफी मांगें नकवी: यास्मीन

साबिर अली की पत्नी यास्मीन ने मीडिया के सामने सवाल उठाया कि मुख्तार अब्बास नकवी ने किस आधार पर उनके पति पर यह इल्जाम लगाया कि उनके संबंध यासीन भटकल से हैं।

यास्मीन ने कहा कि नकवी 24 घंटे के अंदर या तो सबूत दें या फिर माफी मांगें। उन्होंने कहा कि नकवी बताएं कि उन्हें हमारे बारे में यह जानकारी कहां से मिली।

साबिर अली की पत्नी ने कहा कि अगर मुख्तार अब्बास नकवी ने 24 घंटे के अंदर अपने आरोपों पर माफी नहीं मांगी तो वे उनके घर के सामने धरना देंगी।
विज्ञापन

मोदी की तारीफ पर जेडीयू ने निकाला

साबिर अली जेडीयू के तेज-तर्रार नेता रहे हैं। कई मौकों पर वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं।

लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की तारीफ करने पर उनकी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इसके बाद साबिर अली भाजपा में शामिल हो गए। इसे ले‌कर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि साबिर अली के संबंध आतंकियों से हैं। भाजपा ने नकवी की नाराजगी को समझते हुए साबिर अली को पार्टी से बाहर ‌कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें