रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारतीय रईसों की सूची में लगातार नौवें साल अपना दबदबा बरकरार रखा है। वह 18.9 अरब डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति आंके गए हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में एक साल में 4.7 अरब डॉलर की कमी आई है।
वहीं सन फार्मा के दिलीप सांघवी अंबानी के काफी करीब पहुंच गए हैं। लिस्ट में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। बुधवार की रात फोर्ब्स मैगजीन की आरे से जारी की गई भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी के बाद सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, जिनकी संपत्ति की कीमत 18 अरब डॉलर डॉलर आंकी गई है।
वहीं विप्रो के अजीम प्रेमजी ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है, उनकी संपत्ति की कीमत 15.9 अरब डॉलर आंकी गई है।