फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का बयान, आतंकवादियों से हैं मोदी के संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली ने पठानकोट आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इदरीस अली ने पीएम मोदी का संबंध आतंकियों से होने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गलत टिप्पणी करने की स्थिति में माकपा नेता गौतम देव की जीभ काट लेने की भी बात कही है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने अली के बयान को गलत बताते हुए कहा है कि पार्टी ने इस मुद्दे मुद्दे पर उनसे सफाई मांगी है।

तृणमूल सांसद इदरीस अली ने कहा कि उनको लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आतंकवादियों के साथ संबंध है, जिसकी वजह से आतंकवादियों ने पंजाब के पठानकोट में हमला किया है। इदरीस ने कहा कि यह मेरी निजी राय है कि मोदी का आतंकवादियों के साथ कुछ संबंध है।
विज्ञापन

कहा, आतंकवादियों से हैं मोदी के संबंध

अली ने यह टिप्पणी मंगलवार को उत्तर 24-परगना जिले के दादपुर ग्राम पंचायत में आयोजित एक सभा में कही। राज्य की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए भी अली ने यही तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि माकपा नेता गौतम देव ने अगर ममता बनर्जी के बारे में कोई गलत टिप्पणी की, तो वह उनकी जीभ काट लेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर गौतम ने दोबारा ममता के खिलाफ कुछ कहा तो मैं उनकी जीभ काट लूंगा और हड्डियां तोड़ दूंगा। अगर वे माकपा मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में जाकर छिप गए, तो भी नहीं बचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें