फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉकपिट में चूहे के साथ उड़ता रहा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान तक भी चूहों का आतंक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बीते दिनों दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान के पायलट ने कॉकपिट में चूहा होने की खबर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) और एयरलाइंस के कंट्रोल रूम को भेजी थी। लेकिन जोखिम के साथ एयरलाइंस ने उड़ान को जारी रखने के निर्देश दिए।

पायलट और कंट्रोल रूम के बीच गत 20 अगस्त को हुई इस बातचीत का खुलासा होने के बाद एयर इंडिया के तौरतरीकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

जोखिम भरा हो सकता था फैसला

विमान के कॉकपिट में 6 इंच लंबा चूहा होने की बात पायलट ने तुरंत एयर इंडिया के कंट्रोल रूम को भेजी। लेकिन कंट्रोल रूम ने जवाब दिया कि मैसेज कॉपी किया गया है। इसके बाद पायलट ने दोबारा पूछा कि क्या करना चाहिए।

तब कंट्रोल रूम से जवाब आया कि विमान के लंदन पहुंचने के बाद ही समस्या का समाधान किया जाएगा। सुरक्षा मानकों के लिहाज से ऐसी स्थिति में विमान को नजदीक एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई जा सकती है या विमान वापस बुलाया जा सकता है। कॉकपिट में चूहे के साथ 8.5 घंटे की उड़ान को जारी रखने का फैसला काफी जोखिम भरा हो सकता था।

इससे पहले भी चूहों की वजह से उड़ान में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गत 7 अगस्त को कोलकाता से आए एयर इंडिया के एक विमान में चूहा पाए जाने के बाद उसे तत्काल सफाई के लिए भेज दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें