फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मार से परेशान मां ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने घर में सो रहे अपने किशोर बेटे नंदलाल (16) की गला काट कर हत्या कर दी। मृतक के नाना दरोगा कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने मां रजवंती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटे द्वारा उसके साथ अक्सर मारपीट किए जाने से महिला क्षुब्ध थी।
विज्ञापन


रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी स्व. शंभू की पत्नी रजवंती पति की मौत के बाद करीब सात साल से अपने मायके दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में रहती है। उसके पहले पति का बेटा नंदलाल शिवगढ़ में ही रहता था। पहले पति की मौत के बाद उसने वाराणसी निवासी राजमंगल से दूसरी शादी कर ली थी।

शादी के दो साल बाद रजवंती का दूसरा पति भी उसे छोड़कर चला गया। उससे भी एक बेटा है। 29 अप्रैल को रजवंती की बहन की शादी थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए नंदलाल 28 अप्रैल को नाना के यहां दुम्हान गांव आया था। वह शनिवार को लौटने वाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटे के द्वारा अक्सर पीटने से क्षुब्ध थी महिला

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह खाना खाकर सो गया था। दोपहर में रजवंती फावड़ा लेकर उसके कमरे में गई और सो रहे नंदलाल की गर्दन पर कई बार प्रहार किया। इससे नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुन कर परिवारवाले कमरे में गए तो वहां का मंजर देख अवाक रह गए।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने मौका मुआयना के बाद शव का पोस्टमार्टम सीएचसी में कराया और फिर उसे परिवारवालों को सौंप दिया। निरीक्षक ने बताया कि मृतक के नाना दरोगा कुशवाहा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी मां रजवंती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाल के मुताबिक महिला ने बताया कि नंदलाल उसे अक्सर मारता-पीटता रहता था। इसी से वह नाराज थी और उसने उसे मारने का प्लान बना लिया था। पुलिस ने घटना के पीछे संपत्ति विवाद की बात से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें