फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बेटे के लिए दुल्हन नहीं, बल्कि एक दूल्हा ढूंढ़ रही है ये मां

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर दुनिया की सारी माएं अपने बेटे के लिए सुंदर और सुशील दुल्हन के सपने देखती है। लेकिन मुंबई के हरीश अय्यर की मां को बेटे के लिए दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा चाहिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हरीश की मां ने एक जाने माने अखबार में बेटे के लिए दूल्हे का वैवाहिक विज्ञापन भी दिया है।

गे-राइट एक्टीविस्ट हरीश अय्यर की मां ने एक अनोखा कदम उठाते हुए अपने बेटे के लिए सुयोग्य वर की तलाश शुरु की। हरीश की मां अपने बेटे की समलैंगिकता को स्वीकार कर चुकी हैं और उसकी शादी के सपने भी देखने लगी हैं।

लेकिन सभी हरीश की मां जितने स्पष्ट नहीं। इसके लिए सबसे पहले उन्हें ख्याल आया एक मेट्रीमोनियल एड देने का।


अखबार में इस तरह छपा मेट्रीमोनियल एड

बेटे की शादी के लिए हरीश की मां ने एक नही बल्कि मंबई के कई सारे अखबारों को इश्तहार भेजा। इनमें हिंदी और अंग्रेजी के सभी बड़े और छोटे अखबार शामिल थे।

लेकिन हर अखबार ने इस अनोखे विज्ञापन को छापने से इनकार कर दिया। फिर भी हरीश की मां ने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखा।

आखिरकार हरीश और उनकी मां को उन्हें कामयाबी मिली और मुंबई के अखबार मिड डे ने इसे अपने वैवाहिक पेज पर जगह दी। इस अंग्रेजी अखबार हरीश के एड को मेट्रीमोनियल सेक्शन में बिलकुल हरीश की मां की भाषा में ही छापा।

अखबार का कहना है कि वो एलजीबीटी मुहिम को नकारात्मक नजरिए से नहीं देखते। ये किसी का निजी मामला हो सकता है कि उसे कन्या चाहिए या वर।
विज्ञापन

सत्यमेव जयते में आ चुके हैं हरीश

मालूम हो हरीश अय्यर मुंबई में एलजीबीटी मुहिम से जुड़े हैं और इस मुहिम के चलते आमिर खान के शो में भी उन्हें बुलाया जा चुका है।

हरीश बताते हैं कि जब उनकी मां ने जब जाना कि उनका बेटा गे है तो उन्होंने बेटे से संबंध तोड़ने की बजाय इसे सहज रूप से स्वीकार किया

हालांकि उनकी मां उनकी मुहिम से नहीं जुड़ी हैं लेकिन हर सामान्य मां की तरह हरीश की मां का भी सपना है कि बेटे को एक सही जीवनसाथी मिल जाए।

हरीश की मां का कहना है कि समलैंगिक होना उनके बेटे का गुनाह नहीं है। वो चाहती है कि बेटा खुश रहे बस।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें