फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने की छेड़छाड़, दुल्हन का डोली में बैठने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्ती में चूर बारातियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ किए जाने से एक नई नवेली दुल्हन इस कदर नाराज हुई कि विदाई के वक्त डोली में बैठने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


नतीजा बारात को बिना दुल्हन के दूल्हे के साथ बैरंग लौटना पड़ा। मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है।

जानकारी के मुताबिक गुना के चांचौड़ा तहसील के गांव बीजनीपुरा में भगवान सिंह के घर रविवार की रात बारात आई थी। उनकी बेटी का विवाह था।
विज्ञापन

नाराज दुल्हन ने किया डोली में बैठने से इंकार

चांचौड़ा पुलिस थाने के प्रभारी शशिभूषण रघुवंशी के मुताबिक रात में सारी रस्में पूरी होने तक सब कुछ ठीक था।

इसी बीच सागाड़ी गांव से आई बारात में शामिल कुछ लोगों ने वधू पक्ष की महिलाओं को छेड़ दिया। लिहाजा दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।

कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों की अच्छी खबर ली। चार लोगों को चोटें भी आईं।

जैसे तैसे मामला ठंडा हुआ तो विदा के समय दुल्हन अड़ गई और उसने बारात के साथ जाने से इनकार कर दिया। मध्यस्थों की लाख कोशिश के बावजूद वह नहीं मानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें