फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मोदी-शाह तैयार करेंगे जीत की राह

Tue, 11 Nov 2014 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड में धुआंधार प्रचार कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार कर चुके हैं। सूचना के मुताबिक मोदी पांच या उससे भी ज्यादा बार झारखंड का दौरा कर सकते हैं। इसके अलावा अमित शाह भी 30 से ज्यादा सभाएं करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के नेताओं के सहयोग से केंद्रीय नेतृत्व खाका बनाने में जुटा है। मोदी 11 नवंबर से 19 नवंबर तक तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। इसलिए प्रधानमंत्री की सभा झारखंड में 19 नवंबर तक संभव नहीं है।

ऐसे में झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण (25 नवंबर) से पहले उन्हें प्रचार करने के लिए सिर्फ चार दिन ही मिल पाएंगे। भाजपा नेतृत्व प्रयास कर रहा है कि चार दिनों की अवधि में झारखंड  में मोदी की अधिक से अधिक सभाएं कराई जा सकें। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी की नौ सभाएं हुईं थी। इस दौरान मोदी ने एक दिन में दो से तीन सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें