फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम बुखारी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 11 Nov 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने के मामले में दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-2 ने मंगलवार को जालुपुरा थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

अदालत ने यह आदेश रफीक खान की ओर से दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिए। परिवाद में कहा गया है कि 22 नवंबर को इमाम के बेटे शाबान को उत्तराधिकारी घोषित करने के होने वाले दस्तारबंदी कार्यक्रम में इमाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नहीं बुलाकर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया है। इसके अलावा इमाम बुखारी ने यह भी बयान दिया की मुसलमान मोदी को नेता नहीं मानते हैं।

परिवाद में कहा गया है कि जामा मस्जिद राष्ट्रीय धरोहर और संपत्ति है। ऐसे में वहां होने वाला हर कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम की श्रेणी में आता है। ऐसे में बुखारी का यह कृत्य देश का सौहार्द बिगाडने का है।
विज्ञापन


बुखारी ने विवादित बयान जारी कर देश में हिन्दु-मुस्लिम को आपस में लड़ाने की कोशिश की है। परिवाद की सुनवाई के बाद अदालत ने जालपुरा थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें