फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में BJP की सरकार बनने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में हुए एक और चुनावी सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव-2014 के चुनाव के दौरान बीजेपी अबतक का अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, जबकि कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

आईबीएन7 और सीएसडीएस के इस सर्वेक्षण में बीजेपी को अकेले 192 से लेकर 210 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 92 से 108 तक सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में एनडीए को 211 से 231 और यूपीए को 107 से 127 सीटें मिलने का अनुमान है। ममता बनर्जी को 20 से 28 और जयललिता और लेफ्ट फ्रेंट को 15 से 23 सीटें मिल सकती हैं।

मोदी नंबर-1 और राहुल नंबर-2

सर्वेक्षण के मुताबिक 18 राज्यों में किए गए नेशनल ट्रैकर सर्वेक्षण में लोगों की पहली पसंद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं।

नरेंद्र मोदी 34 फीसदी लोगों को ने पसंद किया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी महज 15 फीसी लोगों की पसंद हैं और सोनिया 5 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

वहीं जब मोदी और राहुल के बारे में सीधे पूछा गया तो मोदी 42 फीसदी लोग प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं और राहुल को 25 फीसदी लोग प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।

पूर्व के तीन राज्यों में छाएगा कौन?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल को 20 से 28 सीटें मिल रही हैं तो वाम खेमे को 7 से 13 सीटें, जबकि कांग्रेस को 5-9 जबकि बीजेपी को अगर मिलीं तो 2 सीटें मिलेंगी।

ओडिशा में बीजू जनता देल को 10 से 16 तो कांग्रेस को 3 से 9 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को अगर मिलीं तो 4 तक सीटें मिल सकती हैं।

बिहार में बीजेपी को 16 से 24 सीटें मिल रही हैं तो जेडीयू को 7 से 13 सीटें, जबकि लालू की आरजेडी को 6 से 10 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस को मिलीं तो 4 सीटें मिलेंगी।

दक्षिण भारत के समर्थन से ही बनेगा नया प्रधानमंत्री

आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक फायदा वाइएसआर कांग्रेस को हो रहा है, उन्हें 11 से 19 सीटें मिल रही हैं तो तेलगू देशम को 9 से 15, कांग्रेस को 5 से 9 और तेलंगाना राष्ट्र समिति को 4 से 8 सीटें।

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ को 12 से 18 सीटें मिल रही हैं तो लेफ्ट को मोर्चे को 2 से 8 सीटें।

वहीं तमिलनाडु में जयाललिता की अन्ना डीएमके को 15 से 23 सीटें मिल रही हैं तो करूणानिधी की डीएमके को 7 से 13 सीटें, तो कांग्रेस को 1 से 5 सीटें मिल रही हैं जबकि अन्य को 4 से 10 सीटें।

पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों की तस्वीर

गुजरात में बीजेपी को 26 में से 20 से 25 सीटें मिल रही हैं। तो कांग्रेस को 1 से 4 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।

जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी को 23 से 27 सीटें और कांग्रेस को 2 से 5 सीटें मिल रही हैं।

वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 25 से 33 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 12 से 20 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल रही हैं।

सबसे चौंकाने वाले नतीजे उत्तर भारत के हैं। दिल्ली में कांग्रेस लड़ाई से ही बाहर है। आम आदमी पार्टी को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है तो बीजेपी को 1 से 3 सीटें।
विज्ञापन

यूपी में इतनी सीटें मिलेंगी भाजपा का!

यूपी में बीजेपी का सबसे बड़ा फायदा दिख रहा है उसे 41 से 49 सीटें मिलती दिख रही हैं। तो कांग्रेस को 4 से 10 सीटें मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी को 8 से 14 सीटें तो बीएसपी को 10 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

राजस्थान की 25 सीटों में बीजेपी को जहां 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस को मिलीं तो अधिक से अधिक 2 सीटें मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें