फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के बड़े नेता ने दी मोदी को कम बोलने की नसीहत

Mon, 15 Jul 2013 05:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर हो रहे बवाल के बीच अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी को कम बोलने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


सिन्हा ने एक सामाचार पत्र में लिखे लेख में कहा है कि मोदी के विवादित बयानों के चलते लोगों का कांग्रेस के भ्रष्टाचार से ध्यान भटकेगा। मोदी जितना ज्यादा बोलेंगे उतना ही कांग्रेस के कुशासन से लोगों का ध्यान हट जाएगा।

सिन्हा का कहना है कि मोदी के विरोधियों की रणनीति बिल्कुल साफ है कि मोदी जितना बोलेंगे, वे उतना ही विवाद खड़ा करेंगे। इससे कांग्रेस को असल मुद्दों से हटकर दूसरे विषयों पर बहस करने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने आगे लिखा है कि अगर विपक्षी दल देश की जनता का ध्यान भ्रष्टाचार, कुशासन और आर्थिक मोर्चे से हटाने में कामयाब हो गए तो इसका नुकसान मोदी और भाजपा दोनों को भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने लिखा है कि नेता अर्थव्यवस्था की खराब हालत की चिंता छोड़कर नरेंद्र मोदी के बयानों पर बहस कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। उन्होंने इसे कांग्रेस की चाल बताया।

मोदी पर हमले का फायदा
बाद में एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ये कहते भी नजर आए कि कांग्रेस अगर मोदी पर हमले करती है तो उसका फायदा मोदी को ही मिलेगा। पर हम भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दे से ध्यान नहीं भटकाना चाहते हैं।

कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के मुद्दे को केंद्र में लाना चाहती है। कांग्रेस का यह सोचना गलत है कि वह धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे के बल फिर से सत्ता में आ सकती है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें