प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने जयपुर में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक से अधिक सहायता देने को धन संग्रह कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रधानमंत्री ने अपने अपने जन्म दिवस पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़त लोगों के लिए अधिक से अधिक सहायता करने की अपील की थी।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि मानवता के नाते हमें अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि देकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने दान पेटी में स्वयं की सहायता राशि का सहयोग करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से जम्मू कश्मीर के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जिनकी मदद करना प्रदेशवासियों का कत्र्तव्य है।