फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का आरोपी फरार

Wed, 17 Sep 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र की हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसे श्रीगंगानगर जेल से जयपुर पेशी पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


उसे जयपुर लेकर आनेवाले पांच सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को निलम्बित कर दिया गया। राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार में सिनोदिया अजमेर से सत्ताधारी पार्टी के ही विधायक थे, जब उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर में पेशी के लिए सिनोदिया के पुत्र भंवरलाल की हत्या में आरोपी शहजाद को पांच सुरक्षाकर्मी अपने साथ लेकर मंगलवार शाम को रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शहजाद तड़के करीब पौने तीन बजे डेगाना पहुंचने से पहले पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर भाग गया। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और निलम्बित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें