फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनेस्को में गूंजा वंदे मातरम और भारत मां की जय का नारा

Sat, 11 Apr 2015 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस,जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में यूनेस्को के मुख्यालयय में संबोधन दिया। मोदी ने यहां पर शांति और भाईचारे का जिक्र करते हुए कहा कि हमने काफी काम किया लेकिन अभी काफी कुछ करना बाकी है।
विज्ञापन


मोदी के पोडियम पर आने से पहले यूनेस्को की डॉयरेक्टर जनरल एरिना बोक्वा ने भी भारत के प्रयासों की सराहना की। वहीं मोदी के पोडियम पर आने से पहले पूरे सभागार में वंदे-मातरम और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। इसे देखकर मोदी भी अपनी मुस्कान नहीं रोक सके।

मोदी ने यहां पर कहा, "हमने एक बेहद महात्वाकांक्षी योजना को लोगों के सामने रखा है जिससे सुदूर से सुदूर गांव में बैठे युवक को प्रशिक्षण और शिक्षा मुहैया कराई जा सकती है। डिजिटल कनेक्टिविटी एक अच्छी चीज है डिजिटल इंडिया के जरिए आम इंसान को सरकार से सीधे जोड़ने में आसानी होगी।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में लड़कियों को शिक्षित करना और समर्थन देने की योजना मेरे दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि मैं यूनेस्को को महात्मा गांधी का संदेश याद दिलाना चाहता हूं जिसमें उन्होंने शांति की सुरक्षा और स्थायित्व की बात की थी।
विज्ञापन

मोदी ने यूनेस्को के प्रयास को सराहा

मोदी ने कहा कि विश्व की ऐतिहासिक विरासतों को सहेजने के यूनेस्को के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी वृद्धि और विकास को आंकड़ों के आधार पर नहीं तोलना चाहिए बल्कि हमें यह देखना चाहिए हमने कितने चेहरों पर मुस्कान लाई है और कितने सारे लोगों को हमसे उम्मीदे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यूनेस्को की अमियत को समझते हैं और हम इस साझेदारी को संजोकर रखना चाहते हैं। मोदी ने यूनेस्को की तारीफ में यह भी कहा कि कोई भी संगठन इस तरह का काम नहीं कर सकता है जैसा कि इस संगठन ने किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास एक ऐसे सुनहरे भविष्य का निर्माण करना है जिसमें प्रत्येक देश की आवाज को जगह मिले और हर व्यक्ति के पास इज्जतदार जिंदगी हो।

मुझे गर्व हो रहा है कि मैं इस संस्था के 70वें स्थापना दिवस पर यहां मौजूद हूं। मोदी ने अपना भाषण खत्म करने के बाद लोगों का धन्यवाद अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें