फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शहजादे घर के पास की झुग्गियों में क्यों नहीं जाते'

Sun, 24 Nov 2013 10:35 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली की एलीट क्लास की आंखों में वे चुभते हैं। कांग्रेस की नीतियां चुनाव जीतने के लिए होती हैं और वह जनता को अपनी जेब में समझती है।
विज्ञापन


मोदी राजधानी में चुनाव प्रचार के दौरान द्वारका सेक्टर 14 में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ साल में गुजरात के 9 हजार गांवों में हमने पानी पहुंचाया है जबकि यमुना जी के पास बैठे है, फिर भी पानी को तरस रहे है। दिल्ली की शीला सरकार पिछले पंद्रह साल में लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा में कुछ असमानता है। कांग्रेस वंशवाद चलाती है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद। कांग्रेस के लिए राजनीति सबकुछ है जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रनीति सबकुछ है। कांग्रेस सोचती है सत्ता कैसे बचाए हम सोचते हैं कि देश कैसे बचाएं।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के खिलाफ शर्मा ने की सीबीआई जांच की मांग
मोदी ने कहा कि हमारे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदार झुग्गी वालों की समस्या सुनने गए थे, यह झुग्गी राहुल गांधी के घर के पीछे थी। इस झुग्गी बस्ती में 800 घरों पर सिर्फ दो टॉयलेट हैं। प्रधानमंत्री के घर के पास भी पांच हजार लोग झुग्गी में रहते हैं। शहजादे बताएं कि वह कैमरे वालों को लेकर कभी कलावती कभी ठिकमावती के पास जाते हैं। वह अपने घर के पास की इन झुग्गियों में कभी क्यों नहीं जाते।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया था कि 100 दिनों में महंगाई कम कर देंगे, क्या महंगाई कम हुई। कांग्रेस वाले पहले हाथ जोड़ते है, फिर हाथ मिलाते है, फिर हाथ आजमाते है, मामला जम गया तो हाथ की सफाई शुरू करते है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार किए बिना जीने की आदत नहीं है। राष्ट्रीय खेल लाकर कई देशों ने इनके सहारे तरक्की की है जबकि कॉमनवेल्थ गेम में भ्रष्टाचार करके देश की इज्जत कांग्रेस ने लुटा दी।

पढ़ें, 'नरेंद्र मोदी ने किया युवती से सौदा'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सत्ता सुख के आदि हो गए है। नाम भी बदलते है, निशान भी बदलते है, नीतियां भी बदल देते है। कांग्रेस की सब नीतियां चुनाव जीतने के लिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महंगाई का म भी नहीं बोलते है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है महात्मा गांधी के बताएं रास्ते पर चलें। उनकी नसीहत ठीक है। लेकिन गांधी जी का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका। गांधी आजादी मिलने के बाद यह बोले थे कि आजादी का आंदोलन पूरा हो गया है। कांग्रेस की अब जरूरत नहीं है। कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। हमलोगों को कांग्रेस को हटाकर गांधी जी के अधूरे सपने को पूरा करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें