फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

Sun, 24 Nov 2013 09:55 AM IST
एजेंसी/विशाखापट्टनम
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान में होगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करना होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम वेस्टइंडीज को कोच्चि में छह विकेट से हराकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है और यदि वह रविवार को दूसरा मैच भी जीत जाती है तो उसे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त मिल जाएगी।

वेस्टइंडीज की स्थिति नाजुक
भ्रमणकारी वेस्टइंडीज की स्थिति भी इस समय काफी नाजुक है और उसके तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शेष सीरीज से बाहर हो जाने के चलते इस समय वह मनोवैज्ञानिक दबाव में भी है।
विज्ञापन


कप्तान ड्वेन ब्रावो पहले ही कह चुके हैं कि उनके दो अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से वेस्टइंडीज को नुकसान हो सकता है। ऐसे में धोनी के धुरंधरों के लिए मेहमान टीम को और दबाव में लाना कठिन नहीं होगा।

टीम इंडिया फॉर्म में
टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय पूरी फॉर्म में है और उसका बल्लेबाजी क्रम किसी अभेद किले की तरह है जिससे भेदना कैरेबियाई गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

कोच्चि में भारत की जीत में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा था, जिन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर बड़ा स्कोर करने की वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्पिनरों ने जहां विकेट निकालने का काम किया, वहीं तेज गेंदबाजों ने दबदबा कायम रख उनके लिए राह आसान की।

भारत की बल्लेबाजी तो इस समय पूरी लय में है। चाहे ओपनर रोहित शर्मा हों या शिखर धवन और विराट कोहली सभी इस समय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी मां पूर्णिमा शर्मा यहीं से ताल्लुक रखती हैं।

वेस्टइंडीज के पास सुनील नारायन, जेसन होल्डर, कप्तान ड्वेन ब्रावो और रवि रामपॉल के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन गेल की अनुपस्थिति में उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम पर खास ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें