फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, राहुल, केजरीवालः किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जिन तीन नेताओं पर सभी की नजरें हैं, वे हैं- नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी की जीत का दारोमदार अरविंद केजरीवाल पर है।

चुनावी विशेषज्ञों की मानें तो प्रधानमंत्री पद की दौड़ में यही तीनों नेता सबसे आगे भी हैं। अलग-अलग मोर्चों पर इनकी तुलना भी खूब हो रही। गुरुवार को नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरा, जिसके बाद तीनों नेताओं की संपत्तियों की तुलना होने लगी है। पूछा जाने लगा है कि किसके पास कितनी दौलत है? कौन कितना अमीर है?
विज्ञापन

संपत्ति के मामले में राहुल गांधी हैं सबसे आगे

गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल किया। हलफनामें में उन्होंने अपनी संप‌‌त्ति 1.65 करोड़ रुपए बताई। ये संपत्ति लगभग 15 दिनों पहले वडोदरा में घोषित की गई संपत्ति से 14.34 लाख रुपए अधिक थी। मोदी वडोदरा से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

हालांकि, ये संपत्ति राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति से कम है। दौलत के मामले में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल, दोनों नेताओं से आगे हैं।

गांधी-नेहरू परिवार के वारिश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास 9.6 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है, जबकि केजरीवाल 2.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक है।

राहुल ने लोन में बांट रखे हैं छह करोड़ रुपए

तीनों नेताओं में राहुल गांधी संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने लगभग छह करोड़ रुपए लोन के रूप में दे रखा है। उनकी संपत्ति का 74 फीसदी हिस्‍सा अन्य संपत्तियों के रूप है।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अचल संपत्ति के रूप में है। केजरीवाल और उनकी पत्नी सु‌निता केजरीवाल के पास लगभग 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

निवेश के मामले में केजरीवाल को शेयर या म्यूचुअल फंड से अधिक‌ फिक्स्ड ‌डिपॉजिट पर भरोसा है। उन्होंने अपनी अधिकांश बचत फिक्स्ड डिपॉजिट में ही लगाई हुई है।

केजरीवाल की पत्नी के पास 9.24 लाख रुपए के जेवरात

केजरीवाल की पत्नी के पास 9.24 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवरात हैं। मोदी के पास 1.35 लाख रूपए का सोना है, जबकि राहुल गांधी के पास लगभग तीन लाख रुपए का सोना है। राहुल ने 1.03 करोड़ का वित्‍तीय निवेश कर रखा है

शेयर में उन्होंने लगभग 1.9 लाख रुपए निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड में 81.2 लाख निवेश किया है, बचत की सरकारी योजनाओं में 21 लाख रूपए लगा रखा है।

राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से नौ लाख रूपए लोन भी ले रखा है।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी 1.35 लाख रुपए चार सोने की अंगुठियां

नरेंद्र मोदी के पास 32,700 रुपए की नकदी है। बैंक बैंलेंस 26.05 लाख रुपए का है और 32.49 लाख रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट है।

उन्होंने बांड में भी 20, 000 रुपए निवेश किया है। पोस्ट बैंक की बचत योजनाओं और इंश्योरेंस पॉलिसी में 4.34 लाख रुपए का निवेश है।

मोदी के पास चार सोने की अंगुठियां हैं और उनकी कीमत है 1.35 लाख रुपए। उन्होंने वर्ष 2011-12 में 54,403 रुपए का आयकर रिफंड भरा था, जबकि वर्ष 2012-13 यह रिफंड 61,065 रुपए का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें