फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो भी शोभन सरकार के आगे नतमस्तक

Mon, 21 Oct 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पलटी मारते हुए कहा है कि संत शोभन सरकार के प्रति अनेक वर्षों से लाखों लोगों की श्रद्घा जुड़ी हुई है। मैं उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व मद्रास यूनिवर्सिटी में भाषण देते हुए कहा था कि डौड़िया खेड़ा में सोने की खुदाई करवाकर केंद्र सरकार पूरी दुनिया में अपना मजाक उड़वा रही है। उस समय न केवल मोदी ने प्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधा था बल्कि शोभन सरकार को भी अप्रत्यक्ष रूप से कठघरे में खड़ा किया था।

पढ़ें, 'हमारे हाथ काले पर मोदी के हाथ लाल क्यों'

केंद्र सरकार ने शोभन महाराज के सबूतों और एएसआई की पुष्टि के बाद ही राजधानी दिल्ली से 420 किलोमीटर दूर उन्नाव जिले के गांव डौड़िया खेड़ा में खुदाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 8.31 मिनट पर किए ट्वीट में लिखा, 'संत शोभन सरकार के प्रति अनेक वर्षों से लाखों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है, मैं उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं| साथ ही भारत सरकार से आग्रह करता हूं की वो विदेशो में जमा काले धन के संबंध में एक श्वेत पत्र प्रस्तुत कर देश की जनता को आश्वस्त करने की मांग करता हूं।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें