फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हनुमान हैं मोदी, जलाएंगे यूपीए सरकार की लंका'

Thu, 25 Apr 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए कहा है कि वह ऐसे हनुमान हैं जो यूपीए सरकार की लंका जलाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी को साधारण परिवार से आए एक असाधारण व्यक्ति बताया और कहा कि उनकी लोकप्रियता काम की वजह है न कि किसी पार्टी या राजनीतिक घराने के कारण।

एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में रामदेव ने कहा कि भाजपा को पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगा देनी चाहिए।

उनको नहीं लगता कि लोकप्रिय मोदी की उम्मीदवारी पर भाजपा के अंदर किसी को विरोध होगा। लालकृष्ण आडवाणी के पीएम पद के उम्मीदवार होने के मुद्दे पर रामदेव ने कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और यकीनन मोदी को उनका आशीर्वाद मिलेगा।

बाबा रामदेव का मानना है कि मोदी में देश को बचाने का सामर्थ्य है और जो कोई देश बचाएगा उसका वह समर्थन करेंगे। 2002 गुजरात दंगों के मुद्दे पर मोदी का बचाव करते हुए रामदेव ने कहा कि उनको माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर राज्य में दंगे होते हैं लेकिन क्या आज तक किसी ने माफी मांगी। आजादी के वक्त भी दंगे हुए थे तो क्या इसके लिए देश के पहले प्रधानमंत्री ने माफी मांगी थी?'
विज्ञापन


26 अप्रैल को हरिद्वार में बाबा रामदेव ने अपने शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम का उद्घाटन के लिए नरेंद्र मोदी को बुलाया है और उम्मीद है कि इस दौरान दोनों एक साथ दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें