फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले पूर्व सैनिकों को मोदी सरकार देगी ये तोहफा

Tue, 27 Oct 2015 04:22 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों के भीतर ही वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी बिहार चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके समाप्त होने के बाद ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


यह पूछे जान पर कि क्या पूर्व सैनिकों के लिए ओआरओपी दिवाली उपहार होगा, उन्होंने कहा कि वह दिवाली (11 नवंबर) से पहले अधिसूचना जारी करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार चुनाव में मतगणना आठ नवंबर को होगी और आदर्श आचार संहिता 12 नवंबर तक लागू रहेगी।

हालांकि, परिकर ने कहा कि अधिसूचना बिहार चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों के भीतर ही जारी कर दी जाएगी। ओआरओपी न मिलने का विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को अपने खून से हस्ताक्षरित पत्र सौंप कर इसे जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें