पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। मोदी ने भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक में इस आशय की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने सांसदों को इस दिन सेमिनार और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में सुशासन के तहत लागू की गई सर्व शिक्षा अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजनाओं की चर्चा का निर्देश दिया।
उन्होंने पार्टी सांसदों को कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों की योजनाओं मसलन भैरो सिंह शेखावत की अंत्योदय योजना, केशुभाई पटेल की कृषि क्षेत्र के लिए शुरू की गई योजना और वर्तमान मुख्यमंत्रियों की योजनाओं का भी जिक्र करने का निर्देश दिया।