फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में JNU-वेमुला पर बहस को तैयार हुई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने राज्यसभा में जेएनयू और रोहिम वोमिला विवाद पर लंबी बहस कराने के शर्त पर सदन की शांतिपूर्ण कार्यवाही का वादा किया है। पिछले दो सत्र से विपक्ष के हंगामें के मद्देनजर शनिवार को उच्च सदन के सभापति हामिद अंसारी ने सभी दलों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


अंसारी ने सभी दलों से सदन की सुचारु कार्यवाही के लिए अलग अलग बातचीत की। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैयानायडु ने कहा कि सरकार इन विवादित मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है।

सभी दलों ने राय जताई है कि जीएसटी, रियल स्टेट बिल समेत अन्य अहम विधेयक को रही झंडी दे दी जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

विवादित मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करेगा विपक्ष

वेंकैयानायडु ने जानकारी दी कि विपक्ष ने कुछ अहम बिल को पास कराने में पूरी मदद का वादा किया है। विपक्ष बांग्लादेश के नव निर्मित एन्क्लेव से आए लोगों को वोट के अधिकार संबंधी बिल को बिना बहस के पास कराने पर भी सहमत हो गया है।

बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति से संबंधित सभी जरुरी बिलों पर सरकार का साथ दिया जाएगा। लेकिन विपक्ष विवादित मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करेगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक हाल के सालों में ऐसा नहीं हुआ है कि सभापति ने सत्र शुरु होने से पहले सुचारु सदन के लिए सर्वदलिय बैठक बुलाई हो। लेकिन पिछले दो सत्र में विभिन्न विवादों पर विपक्ष के कड़े तेवर के चलते यह बैठक बुलाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें