फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, 'सईद की भाषा बोल रहे हैं राहुल'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम गिरिराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस के पक्ष की जमकर आलोचना करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा, इस मामले में कांग्रेस समेत तमाम सियासी दल राजनीति कर रहे हैं। यह देश की एकता, अखंडता से खिलवाड़ है।
विज्ञापन


आज अगर महात्मा गांधी होते तो राहुल गांधी जैसे लोगों को देखकर निश्चित ही शर्मसार होते। अभिव्यक्ति के नाम पर राहुल आतंकी हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। इससे पाकिस्तान और हाफिज खुश हो रहा होगा।

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए गिरिराज ने सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान कहा कि  देश का दुर्भाग्य है कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी होती है और सियासी दल राजनीति शुरू कर देते हैं। कोई नहीं कह रहा कि नौ फरवरी को वहां भारत विरोधी नारे क्यों लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत विरोधी नारे लगाए तब राहुल गांधी एंड कंपनी कहां चुप थी'

असहिष्णुता के मुद्दे पर बोलने वाले भी अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी तरह जब बंगाल के मालदा में ढाई लाख लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए तब राहुल गांधी एंड कंपनी कहां चुप थी।

जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाना कौन सी अभिव्यक्ति है। जब देश बचेगा तभी लोग राजनीति कर पाएंगे। बोले, पाकिस्तान के भीतर विराट कोहली के एक समर्थक ने अपने घर पर झंडा लगा दिया था तो उसे राष्ट्रद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया था लेकिन जेएनयू में अलगाववादी तत्व आते है, राष्ट्रविरोधी नारे लगाते हैं लेकिन राजनीतिक दल इस पर राजनीति कर रहे हैं।

यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। जो शख्स अलगाववादियों के साथ खड़ा है, वह बिहार का बेटा कैसे हो सकता है। 2014 से पहले यही लोग इशरत जहां को बिहार की बेटी बता रहे थे। हरियाणा के जाट आंदोलन के बारे में कहा, सरकार जाट नेताओं से बातचीत करके संवैधानिक तरीके से हल निकालने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें