फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडे की कार दुर्घटना की होगी जांच, IB को जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नेता गोपीनाथ मुंडे की कार के हादसे की जांच की जाएगी। सरकार ने इस हाई प्रोफाइल सड़क हादसे की जांच कराने का फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईबी और स्पेशल सेल इस हादसे की जांच करेगा।
विज्ञापन


जांच ऐजेंसियां हर पहलुओं को ध्यान में रखकर इस पूरे मामले की जांच करेगी।

इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने इस सड़क हादसे को विरोधियों की साजिश करार दिया था। महाराष्ट्र भाजपा के नेता अवदूत वाघले ने भी ये सवाल उठाया था। वाघले ने कहा था ये हादसा उनके विरोधियों की साजिश हो सकता है।

मंत्री के ड्राइवर ने तोड़ी थी लाल बत्ती

टीवी र‌िपोर्ट के मुताब‌िक पुल‌िस पूछताछ में खुलासा हुआ है क‌ि केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वर‌िष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की मौत उनके ड्राइवर की गलती से हुई।

मुंडे की कार में टक्कर मारने वाले इंड‌िका कार के ड्राइवर ने बताया क‌ि वह धीमी गत‌ि से आईएनए की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक मंत्री जी की गाड़ी सामने आ गई और ये हादसा हुआ।

टक्कर के बाद इंड‌िका कार के ड्राइवर ने अपने मोबाइल से पुल‌िस को 100 नंबर पर जानकारी दी। लेक‌िन हालत ब‌िगड़ने पर मुंडे के सहयोगी और ड्राइवर उन्हें ऐम्स ले जा चुके थे।

इंड‌िका के ड्राइवर के मुता‌ब‌िक मंत्री की कार ने लाल बत्ती तोड़ी ज‌िसके चलते ये हादसा हुआ। प्रारंभ‌िक र‌िपोर्ट के मुताब‌िक सड़क हादसे में मुंडे को अंदरुनी चोटें लगीं। मुंडे को लीवर और मुंह पर चोट लगीं।

हालां‌क‌ि पोस्टमार्टम की पूरी र‌िपोर्ट कल तक आएगी। वहीं मुंडे के शव को व‌िशेष व‌िमान से मुंबई ले जाया गया।

‌इंड‌िका के ड्राइवर गुरव‌िंदर को जमानत

गोपनाथ मुंडे की कार में टक्कर मारने वाले इंड‌िका कार के ड्राइवर गुरव‌िंदर को जमानत म‌िल गई है। इससे पहले पुल‌िस पट‌ियाला हाउस कोर्ट में पेश क‌िया। जहां उसे कोर्ट ने जमानत दे दी।

जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा क‌ि पुल‌िस जब भी जांच के ल‌िए गुर‌व‌िंदर को बुलाएगी तो उसे आने होगा।

कैब‌‌िनेट की बैठक में मुंडे को दी श्रद्धांजल‌ि

प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बैठक में केंद्रीय मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के असामय‌िक निधन पर शोक व्यक्त क‌िया। संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने बताया क‌ि पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंडे का अंतिम संस्कार ‌किया जाएगा।

मुंडे के अंतिम संस्कार में भाजपा के वर‌‌िष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राज्य‌मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

वैंकेया नायडू ने बताया क‌ि तय समय पर लोकसभा शुरू होगी। कल सांसदों का शपथ ग्रहण नहीं होगा जबकि सिर्फ लोकसभा में मौन के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

वैंकेया नायडू ने बताया कि लोकसभा सासंदों को 5 जून को शपथ दिलाई जाएगी।

भाजपा कार्यालय पर दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

सड़क हादसे का शिकार हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा कार्यालय पहुंच गया है।

मुंडे के अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भाजपा कार्यालय पर मुंडे के परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजना‌थ सिंह, लालकृष्‍ण आडवाणी, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, मोहन भागवत, अनंत कुमार, राम विलास पासवान और शरद पवार सहित विपक्ष के भी वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

'हादसे के पीछे हो सकता है षड्यंत्र'

भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा के नेता अवधूत वाघ ने कहा है कि यह किसी सामान्य व्यक्ति के साथ हुआ हादसा नहीं है, बल्कि गोपीनाथ मुंडे का एक्सिडेंट है।

उन्होंने कहा, 'इस हादसे के पीछे किसी का षड्यंत्र हो सकता है। मैं महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करता हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक

गोपीनाथ मुंडे के सड़क हादसे में हुए निधन पर भाजपा में शोक की लहर दौड गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंडे के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा कि, 'मुझे उनकी मौत की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मुंडे के परिवार के साथ हूं।' मुंडे का श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा में उनकी जगह भरना बेहद मुश्किल है।

उन्होंने कहा‌ कि गोपीनाथ मुंडे एक सच्चे जननेता थे। पिछड़े समाज का होने के बावजूद उन्होंने मुख्यधारा की राजनीति में अपना मुकाम हासिल किया।

मोदी ने बताया कि मुंडे लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे। उनका आ‌कस्मिक निधन पार्टी के साथ-साथ देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

हादसे के बाद मुंडे ने मांगा था पानी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंडे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया यह हमारे लिए और पूरे महाराष्ट्र के लिए बड़ा झटका है।

गडकरी ने बताया कि सड़क हादसे के तुरंत बाद मुंडे ने अपने पीएसओ से पीने के लिए पानी मांगा और अस्पताल ले चलने के लिए कहा।

राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, 'मुंडे के निधन की खबर सुनकर काफी धक्का लगा। भगवान उनके परिवार को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति दे।'

'मुंडे के निधन से देश की उम्मीदों को झटका'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सड़क हादसे में गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। वे मुंडे के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि मुंडे का निधन महाराष्ट्र की जनता और किसानों के लिए बड़ी क्षति है। हमें उन्हें हमेशा याद करेंगे।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे उनके बहुत पुराने मित्र थे। इस खबर से देश की बड़ी उम्मीदों को झटका लगा है।

बड़े भाई की तरह थे मुंडे: शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुंडे मेरे बड़े भाई की तरह थे। वो जनता के सच्चे सेवक थे। उनके बिना महाराष्ट्र की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है।'

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने कहा कि मुंडे महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में से एक थे। वे मेरे पिता के अच्छे दोस्त थे। यह मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि वे सड़क हादसे में गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

राष्ट्र ने खो दिया सच्चा जनसेवक: पवार

एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। मुंडे एक जमीनी नेता थे। राष्ट्र ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में मुंडे के निधन की खबर से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि ये बेहद दर्दनाक खबर है। मुझे इसपर बिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा। मुंडे एक वरिष्ठ और मेहनती नेता थे।

राष्ट्रपति ने मुंडे के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रणब मुखर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुंडे का निधन देश खासकर महाराष्ट्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मुंडे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मुंडे की आत्मा को शांति की प्रार्थना करता हूं।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मीरा कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजधानी में एक सड़क दुर्घटना में मुंडे की अचानक मृत्यु से हम सब सदमे में हैं।
विज्ञापन

मुंडे की मौत से गहरा धक्का लगा: रामदेव

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अब्दुल्ला ने कहा कि मुंडे के असामयिक निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मुंडे के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति के देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री प्रकाश जावडेकर ने मुंडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह यकीन ही नहीं होता कि मुंडे का निधन हो गया। हम सब गहरे सदमे हैं।

योगगुरु बाबा रामदेव ने मुंडे की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी आकस्मिक मौत से गहरा धक्का लगा है। मुंडे के असामायिक निधन से मैं स्तब्ध हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें