फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने ट्विट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई

Tue, 23 Dec 2014 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्साहित नजर आए। उन्होंने जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


जीत से खासे उत्साहित नजर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक तीन टि्वट कर कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर में रिकार्डतोड मतदान के लिए कहा कि रियासत की जनता ने लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था जताई है। यह लोकतंत्र की जीत है।

भाजपा को वोट देने के लिए उन्होंने घाटी की जनता का दिल से आभार जताया। इसके अलावा झारखंड के परिणामों पर ट्विट करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव और एक स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें