कांगेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव आयोग से शिकयत की है। कांग्रेस ने ने कहा है कि मोदी रानिप पोलिंग बूथ पर काफिले के साथ वोट देने पहुंचे। उनके समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर भाजपा का झंडा लहराया गया।
कांग्रेस लीगल सेल के सदस्य केसी मुदगल ने चुनाव अयोग से शिकायत की है कि मोदी के समर्थकों ने बूथ के 100 मीटर के दायरे में नारेबाजी की। वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मोदी ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह वह गुजरात की सेवा कर रहे हैं और गुजरात देश का अभिन्न अंग है।