राजस्थान से एक खुशखबरी है। थार रेगिस्तान में तेल के भण्डारों की खोज में लगी केयर्न इंडिया ने बुधवार को तीन नए तेल भंडारों की सौगात हाथ लगी है।
अब यहां के रेगिस्तान में तेल के कुओं की संख्या कुल 36 हो गई है। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के अंतरिम सीईओ सुधीर माथुर ने शेयर धारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की।
कम्पनी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भू-वैग्यानिक संरचना बाड़मेर हिल में स्थित अंवेषण कुएं डीपी-1 की खुदाई के दौरान 70 मीटर तेल युक्त स्तर ज्ञात हुआ है।
जांच के दौरान यहां से 120 बैरल तेल प्रतिदिन की दर से तेल प्रवाह की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार मंगला तेल भंडारों से इसकी नजदीकी के कारण यह एक उल्लेखनीय खोज है।
इस तेल भण्डार से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा दूसरे तेल भण्डार में जांच के दौरान 248 बैरल तेल प्रतिदिन की दर से तेल का प्रवाह पाया गया।
तीसरे क्षेत्र की खोज खोज धारावी डूंगर भू-वैज्ञानिक फोर्मेशन में ऐश्वर्या-46 के रूप में की गई। सूत्रों के अनुसार बाड़मेर ब्लॉक की इस 36वीं खोज से जांच के दौरान 182 बैरल तेल प्रतिदिन का प्रवाह पाया गया।