बिहार में एक हिंदू नाबालिग का अपहरण कर जबरदस्ती उसका धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है।
शिकायत पर पुलिस ने एएसपी नीरज कुमार सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सुधार गृह में भेज दिया है।
भागलपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी 17 साल उनकी बेटी भागलपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव धुवाबे में एक कार्यक्रम में गई थी।
वहीं से चार युवक उसका अपहरण कर पटना के रास्ते दिल्ली ले गए। दिल्ली से दोबारा उसे भागलपुर लाए जहां मॉन्टी नामक युवक ने उससे शादी कर ली।