फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2013 09:59 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा के भांजे सौम्य बंदोपाध्याय को एक महिला के साथ छेड़खानी व उपद्रव करने के आरोप में दक्षिणी कोलकाता से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे दो क्लबों के लोगों ने हिंसक उपद्रव किया। उसके अलावा छह अन्य युवक गिरफ्तार किए गए हैं। सातों अभियुक्तों को बाद में अदालत में पेश किया गया।

छेड़खानी के आरोप के कारण सौम्य को 30 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उपद्रव के आरोप में उसे व अन्य को 26 मार्च तक के लिए हिरासत में भेजा गया है। सभी आरोपियों ने भोवानीपुर के एक क्लब में तोड़फोड़ की व वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें