फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस का ही दूसरा रूप है AAP'

Sun, 12 Jan 2014 07:52 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला किया है और उसे कांग्रेस का दूसरा रूप बताया। साथ ही आप की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आम आदमी की सरकार जनता को स्टिंग ऑपरेशन की नसीहत दे रही है।

जबकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उसने शाजिया इल्मी के खिलाफ स्टिंग को नकार दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि उनके स्टिंग पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है।

ऐसे में सवाल उठता है कि उनके स्टिंग पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के एकमात्र उम्मीद हैं। जनता उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती है। क्योंकि आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस का ही छद्म रूप है। कांग्रेस उसे आगे करके पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
विज्ञापन


भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस-आप के तथाकथित गठबंधन पर आरोप लगाया वह राष्ट्रहित को वोट हित में कुर्बान कर रही है।

कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण करने का जो प्रयास प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण कर रहे हैं, वह देश हित में नहीं।

उन्होंने कहा कि एक दिन के अंतराल पर कश्मीर मुद्दे दोनों उठाते हैं, यह संदेह पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि भारत को आम आदमी पार्टी की बात पर गौर करना चाहिए। लेखी ने केजरीवाल की सादगी पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि उनकी सादगी दिल्ली की जनता पर काफी महंगी बैठ रही है। उन्होंने कहा कि सादगी प्रचार नहीं संस्कारों का विषय है। जो भाजपा में पहले से ही है। मनोहर पारिकर और डॉ. हर्षवर्धन इसकी मिसाल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें