फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुस्लिमों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं'

Tue, 17 Nov 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के पेरिस में आईएस के हमले के बाद आतंकवाद के विरोध में कल देश के 75 शहरों में मुसलमान प्रदर्शन करेंगे। इस बात की घोषणा जमात-ए-उलेमा- हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि मुस्लिमों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं हो सकता।' मदनी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि 'बेकसूर लोगों को मारना कहीं से भी न्यायपूर्ण नहीं है।'
Trending Videos
विज्ञापन

कोई किंतु-परंतु नहीं

मदनी ने सपा नेता आजम खान के उस बयान को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है।

मदनी ने कहा कि आतंकवाद की निंदा बिना 'किंतु और परंतु' के होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कुछ देश आतंकवादियों को शरण देना बंद नहीं कर देते तब तक यह समस्या मौजूद रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें