फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान पर फ्रांस नाखुश, पढ़िए आजम की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस हमले पर अपने बयान से विरोधियों के निशाने पर आए आजम खान ने सफाई दी है। आजम खान ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। संभल में आजम खान ने कहा कि उन्होंने इस तरह के शब्दों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया और ये सब टीवी चैनलों की देन है जो टीआरपी के लिए कर रहे हैं। आजम खान ने कहा कि उन्होंने पेरिस हमलों की जोरदार तरीके से निंदा की है।
विज्ञापन


आजम खान के बयान की बीजेपी, कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने आलोचना की थी। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि आजम खान इस तरह की भाषा बोलने के आदी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयानों से देश के मुसलमानों का नुकसान होता है। कांग्रेस ने भी आजम खान के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें सपा सरकार से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

आजम के बयान से फ्रांस नाखुश

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में हुए हमलों को 'एक्शन का रिएक्शन' बताने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री आज़म ख़ान के बयान पर भारत में फ़्रांस के राजदूत फ़्रांस्वा रीशिए ने दुख जताया है। पत्रकारों से बातचीत में रीशिए ने कहा कि आज़म ख़ान का बयान दुखद है। उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट का राजनीतिक हल निकालने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

पेरिस में शुक्रवार को हुए चरमपंथी हमलों में लगभग 130 लोग मारे गए थे। इन हमलों के बाद फ़्रांस ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हमले तेज़ किए हैं। पेरिस के हमलों पर टिप्पणी करते हुए आज़म ख़ान ने कहा था, 'ये रिएक्शन है, सुपरपॉवर को इस बारे में सोचना चाहिए कि ये कहां का रिएक्शन है।' दुनिया के ताक़तवर देशों को नसीहत देते हुए ख़ान ने कहा था, "उस रिएक्शन में जो एक्शन हुआ था वो होना चाहिए था नहीं होना चाहिए था, ये सुपरपॉवर्स को सोचना चाहिए. अगर वो लोग नहीं सोचेंगे तो हालात बनने के बजाए और बिगड़ने का अंदेशा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें